फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   sensex down nifty at 5671

शेयर बाजार लुढ़के, निफ्टी 5671 पर

Fri, 19 Oct 2012 03:05 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
मुंबई/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 19 Oct 2012 03:05 PM IST
विज्ञापन
sensex down nifty at 5671

भारतीय शेयर बाजार आईटीसी के अच्छे नतीजों के कारण शुरूआत में संभले हुए थे लेकिन दोपहर बाद उनमें गिरावट दर्ज की गई। दोपहर 2:40 बजे बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 155 अंकों की गिरावट के साथ 18,636.91 और एनएसई का संवेदी सूचकांक निफ्टी 46.95 अंक लुढ़ककर 5671.75 पर कारोबार कर रहा था।                

विज्ञापन


पावर, मेटल, कैपिटल गुड्स, रियल्टी, ऑटो, बैंक, ऑयल एंड गैस, पीएसयू शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है। हेल्थकेयर, तकनीकी और आईटी शेयरों का भी यही हाल है जबकि कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और एफएमसीजी शेयरों में तेजी देखी जा रही है। वित्तीय वर्ष 2013 की दूसरी तिमाही में घाटे की वजह से अदानी पावर के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


गेल, जिंदल स्टील, बीपीसीएल, हिंडाल्को, जेपी एसोसिएट्स, रिलायंस इंफ्रा, ग्रासिम, सन फार्मा, रैनबैक्सी, टाटा पावर, केर्न इंडिया, सेसा गोवा, बीएचईएल, एलएंडटी, एसबीआई, एमएंडएम, कोल इंडिया के शेयर भी 3-1.5 फीसदी टूटे हैं। अंबुजा सीमेंट, एचसीएल टेक, डॉ रेड्डीज और लुपिन लाल निशान से ऊपर कारोबार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed