फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Sensex down by 74 pts to nearly 3-week lows

बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 74 अंक लुढ़का

Mon, 23 Jun 2014 10:02 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Mon, 23 Jun 2014 10:02 PM IST
विज्ञापन
Sensex down by 74 pts to nearly 3-week lows
इराक में संकट जारी रहने से कच्चे तेल के दाम चढ़ने की आशंका बरकरार रहने से घरेलू शेयर बाजारों पर दबाव बरकरार रहा। सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 74.19 अंक गिरकर 25,031.32 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 25 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे भी गया।
विज्ञापन


नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 18.10 अंक की गिरावट के साथ 7,500 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 7,493.35 अंक पर बंद हुआ।
हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र में बाजार में आई गिरावट की एक वजह सेंसेक्स में शामिल दिग्गज कंपनी आइटीसी के शेयरों में आई गिरावट रही।

सिगरेट पर पर उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी से जुड़ी खबरों के चलते सिगरेट व एफएमसीजी उत्पाद बनाने वाली आईटीसी के शेयर में 6.50 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। सितंबर 2013 के बाद यह कंपनी के शेयर में आई सबसे बड़ी गिरावट है।
विज्ञापन


इसके अलावा गिरावट वाले सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में इनफोसिस, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, टीसीएस और विप्रो शामिल रहे। दूसरी ओर ओएनजीसी, हीरो मोटोकॉर्प, भेल, सेसा स्टरलाइट, महिंद्रा, टाटा स्टील, हिंडाल्को और बजाज ऑटो आदि के शेयर बढ़त में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed