फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   sensex down 49 points

सेंसेक्स में 49 अंक की गिरावट

Thu, 06 Jun 2013 08:33 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Thu, 06 Jun 2013 08:33 PM IST
विज्ञापन
sensex down 49 points

वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के रुपये को लेकर दिए गए आश्वासन के बावजूद भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती को लेकर जारी अनिश्चितता से देश के शेयर बाजारों में बिकवाली का दौर रहा।

विज्ञापन


बांबे शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 48.73 अंक 15,519.49 पर और एनएसई का निफ्टी 2.45 अंक नीचे 5,921.40 पर बंद हुआ।

बीएसई में कारोबार की शुरुआत ही गिरावट के साथ हुई लेकिन लिवाली का समर्थन मिलने से सत्र के बीच में सेंसेक्स ऊंचे में 19,635.37 अंक तक गया।

वित्त मंत्री रुपये में लगातार दर्ज की जा रही गिरावट से चिंतित नहीं होने बात कही। उन्होंने राजकोषीय घाटे को भी 4.8 फीसदी तक सीमित करने के लक्ष्य को आसानी से हासिल करने की उम्मीद जताई। इसके बावजूद शेयर बाजार उड़ान नहीं भर सका।
विज्ञापन


बीएसई का मिडकैप 7.19 अंक बढ़त से 6,422.70 अंक पर बंद हुआ। स्मॉलकैप में 5,968 पर 8.63 अंक की बढ़त रही। सत्र में 2,502 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। जिसमें से 1,226 के शेयर नुकसान और 1,140 के शेयर लाभ में रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंकों के शेयरों में जोरदार लिवाली देखी गई और आईसीआईसीआई, एक्सिस और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में 0.86 से 2.46 फीसदी की बढ़त देखी गई। यूको बैंक के शेयर सर्वाधिक 4.8 फीसदी चढे़।


इसके बाद केनरा बैंक 3.86, सिंडिकेट बैंक 3.41, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 3.01, बैंक ऑफ बड़ौदा 2.32 और विजया बैंक 2.25 फीसदी ऊपर रहें। हालांकि यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के शेयर 3.15 फीसदी नीचे में रहे। विप्रो, मारुति सुजुकी और टीसीएस में 0.27 से 1.38 फीसदी की बढ़ोतरी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed