फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   stock market closed with gain

तेल के दम पर बाजार ने भरी उड़ान

Thu, 17 Jan 2013 08:47 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Jan 2013 08:47 PM IST
विज्ञापन
stock market closed with gain
डीजल की कीमतें तय करने का अधिकार तेल कंपनियों को दिए जाने की खबर के चलते पेट्रोलियम कारोबार से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में तगड़ी लिवाली के दम पर बीएसई के सेंसेक्स ने 146 अंक की छलांग लगाई। कारोबार के दौरान इसने एक बार फिर 20 हजार का स्तर पार किया पर अंत में 19,964.03 अंक पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 37 अंक चढ़कर 6,039.20 अंक पर बंद हुआ। मझोली कंपनियों में लिवाली का कमजोर रही, जबकि छोटी कंपनियों में बिकवाली देखी गई। इसके चलते बीएसई का मिडकैप 17.57 अंक बढ़कर 7,182.25 अंक पर और स्मॉलकैप 2.53 अंक गिरकर 7,409.18 अंक पर रहा।
विज्ञापन

 
बीएसई में कुल 3,020 कंपनियों के शेयरो में कारोबार हुआ, जिनमें से 1,101 बढ़त में और 1,137 गिरावट में रहे, जबकि 782 शेयर पिछले सत्र पर टिके रहे। बीएसई के सेंसेक्स में कारोबार 29 अंकों की बढ़त पर 19,846.42 अंक पर शुरू हुआ। शुरुआती कारोबार में बिकवाली के दबाव के चलते 19783.41 अंक के निचले स्तर तक लुढ़का। इसी बीच तेल कंपनियों को डीजल की कीमतें तय करने का अधिकार मिलने की खबरें सामने आने पर तेल कंपनियों के शेयरों में लिवाली शुरू हो गई।
विज्ञापन


ओएनजीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों की तगड़ी खरीद ने सेंसेक्स को 20 हजार के पार  20,005.98 अंक के ऊपरी स्तर तक पहुंचा दिया, पर इसे वह बरकरार नहीं रख सका और अंत में 146.40 अंक ऊपर 19,964.03 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंसेक्स में बढ़त में रहने वाले शेयरों में ओएनजीसी 3.66 फीसदी, रिलायंस 3.40, एयरटेल 3.36, टाटा मोटर्स 2.67, विप्रो 2.63, स्टेट बैंक 1.46, टीसीएस 1.05, एचडीएफसी बैंक 0.96, इनफोसिस 0.91 और टाटा स्टील 0.88 प्रतिशत के साथ शामिल रहे।

गिरावट वाले शेयरों में सिप्ला 2.09 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 1.39, बजाज ऑटो 1.14, हिंडाल्को 0.93, हीरे मोटोकॉर्प 0.92, एलएंडटी 0.92 और एचडीएफसी 0.89 प्रतिशत शामिल रहे। बीएसई में तेल एवं गैस समूह की अगुवाई में अधिकांश समूह बढ़त में रहे। तेल व गैस समूह में 3.11 प्रतिशत की तेजी रही, जबकि सीजी 0.62 और हेल्थ केयर 0.15 फीसदी लुढ़क गए।


पेट्रो कंपनियों के शेयर उछले
डीजल की कीमतों पर कंपनियों के नियंत्रण दिए जाने की खबर के बाद सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों के शेयर भाव में तेज उछाल आया। खबर के तुरंत बाद हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन के शेयर 8.9 फीसदी, भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन 5.9 फीसदी और इंडियन ऑयल कारपोरेशन 7.8 फीसदी तेज हो गए। कारोबार के अंत में तीनों के शेयर क्रमश: 5.4, 3.7 और 6.4 फीसदी बढ़कर बंद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed