{"_id":"30ea7600-6c5f-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"sensex-down-113-points-market-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स में 113 अंकों की गिरावट, बाजार बंद","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सेंसेक्स में 113 अंकों की गिरावट, बाजार बंद
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 01 Feb 2013 04:34 PM IST
विज्ञापन
सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 113.79 अंकों की कमजोरी के साथ 19,781.19 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी 35.85 अंक लुढ़ककर 5,998.90 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
हालांकि दिन की शुरुआत में शेयर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार किया। सुबह 9:20 बजे बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 43.58 अंकों की मजबूती के साथ 19,938.56 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, इसी समय एनएसई का निफ्टी 9.45 अंक चढ़कर 6,044.20 पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
इससे पहले सुबह शेयर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। सेंसेक्स 42.04 अंकों के उछाल के साथ 19,937.02 पर खुला। वहीं, एनएसई का निफ्टी 11.35 अंक चढ़कर 6,046.10 पर खुला।
विज्ञापन