फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   sensex declines 110 points on profit booking

बिकवाली से बाजार दो सप्ताह के निचले स्तर पर

Thu, 31 Jan 2013 07:05 PM IST
नई दिल्ली/मुंबई/ब्यूरो/एजेंसी
नई दिल्ली/मुंबई/ब्यूरो/एजेंसी Updated Thu, 31 Jan 2013 07:05 PM IST
विज्ञापन
sensex declines 110 points on profit booking

आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस और एचडीएफसी बैंक जैसे दिग्गज शेयरों में मुनाफावसूली और महीने के आखिरी अंत में डेरिवेटिव सौदों के निपटान के चलते बैंकिंग व पेट्रो वर्ग में हुई बिकवाली के चलते घरेलू शेयर बाजार फिसल कर दो सप्ताह के निचले स्तर पर बंद हुए।

विज्ञापन


बीएसई का सेंसेक्स 110.02 अंक लुढ़क कर 19,894.98 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 21 अंक गिरकर 6,034.75 अंक पर बंद हुआ। मझोली कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बीएसई का मिडकैप 37.10 अंक चढ़कर 6,970.88 अंक पर रहा, जबकि स्मॉलकैप 7.66 अंक गिरकर 7,074.07 अंक पर रहा।
विज्ञापन


बीएसई में कुल 2,950 कंपनियों शेयरो में कारोबार हुआ जिनमें से 1,093 बढ़त में और 1066 गिरावट में रहे, जबकि 791 में कोई बदलाव नहीं हुआ। सेंसेक्स में बढ़त में रहने वाले शेयरों में भेल 2.36 फीसदी, सन फार्मा 1.33, हीरो मोटोकॉर्प 1.31, आईटीसी 1.25, गेल इंडिया 1.03, कोल इंडिया 0.80, हिंडाल्को 0.61, एनटीपीसी 0.45, ओएनजीसी 0.44, स्टेट बैंक 0.05 और बजाज ऑटो 0.03 प्रतिशत शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरावट में रहने वालों में टाटा पावर 2.17 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 1.93, एचडीएफसी बैंक 1.87, एयरटेल 1.52, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.39, मारुति 1.21, जिंदल स्टील 1.16, हिन्दुस्तान यूनिलीवर 1.00 और डा रेड्डी 0.85 फीसदी के साथ शामिल रहे।


बीएसई के बढ़त में रहने वाले समूहों में रीयल्टी 1.38 फीसदी, पीएसयू 1.02, सीडी 0.61, एफएमसीजी 0.61, पावर 0.46, हेल्थकेयर 0.36 शामिल रहे। गिरावट वाले समूहों में बैंकिंग 0.42 फीसदी, तेल एवं गैस 0.42, आईटी 0.26, टेक 0.23, सीडी 0.16, ऑटो 0.11 और धातु 0.01 फीसदी के साथ शामिल शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed