फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Sensex crossed the first 29 thousand

सेंसेक्स पहली बार 29 हजार के पार

Thu, 22 Jan 2015 09:01 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Thu, 22 Jan 2015 09:01 PM IST
विज्ञापन
Sensex crossed the first 29 thousand

नए रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला लगातार तीसरे दिन बनाए रखते हुए घरेलू शेयर बाजार बृहस्पतिवार को नए शिखर पर पहुंच गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 117.16 की बढ़त के साथ पहली बार 29,000 अंक के स्तर को पार कर 29,006.02 अंक के नए टॉप पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 31.90 अंक की बढ़त के साथ 8,761.40 अंक के नए शिखर पर रहा।

विज्ञापन


बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक सेंसेक्स पिछले छह सत्रों में कुल 1,659.20 अंक की बढ़त हासिल कर चुका है। 28,000 अंक से बढ़कर 29,000 के स्तर पर पहुंचने का सफर सेंसेक्स ने 12 नवंबर 2014 से 22 जनवरी 2015 के बीच 50 कारोबारी सत्रों में तय किया। बाजार के जानकारों के मुताबिक पिछले सप्ताह रिजर्व बैंक की ओर से ब्याज दर में की गई चौथाई फीसदी की कटौती ने बाजार को काफी उत्साहित किया। इसके बाद कई दिग्गज ब्लूचिप कंपनियों के तीसरी तिमाही के शानदार नतीजों ने बाजार के माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। इस सबके बीच आगामी बजट को लेकर भी बाजार काफी आशावान है।
विज्ञापन


सेंसेक्स में लाभ कमाने वाले प्रमुख शेयरों में सनफार्मा, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, ओएनजीसी, सिप्ला, टाटा स्टील, इनफोसिस, कोल इंडिया, विप्रो, डा. रेड्डीज, एलएंडटी, सेस स्टरलाइट, भेल, महिंद्रा, हिंद यूनिलीवर, हिंडाल्को और भारती एयरटेल शामिल रहे। बीएसई के विभिन्न वर्गों में हेल्थकेयर सबसे ज्यादा 1.69 फीसदी की बढ़त में रहा। इसके अलावा कैपिटल गुड्स, ऑटो, मेटल, रीयल्टी, आईटी, बैंकिंग, पावर और एफएमसीजी वर्ग भी मुनाफे में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed