फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   sensex cross the level of 29000 points

सेंसेक्स 29 हजार के पार बंद, निफ्टी ने भी बनाया रिकॉर्ड

Thu, 22 Jan 2015 04:47 PM IST
Updated Thu, 22 Jan 2015 04:47 PM IST
विज्ञापन
sensex cross the level of 29000 points

आए दिन नई ऊंचाई छू रहे शेयर बाजार ने फिर से एक रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को शेयर बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स ने 29000 के स्तर को तोड़ दिया और शाम को बंद होने तक के कारोबार में 29,060.41 का ऐतिहासिक स्तर भी छू लिया।

विज्ञापन


सुबह के समय सेंसेक्स 28,957.79 के स्तर पर खुला था, जबकि कल शाम को यह 28,888.86 के स्तर पर बंद हुआ था। गुरुवार शाम को सेंसेक्स 29,006 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन

निफ्टी भी नहीं है पीछे

sensex cross the level of 29000 points

वहीं दूसरी ओर एनएसई के 50 शेयरों वाले प्रमुख इंडेक्स निफ्टी ने भी 8745.85 के स्तर पर खुलने के साथ एक नया रिकॉर्ड बनाया। कल शाम को निफ्टी 8,729.85 के स्तर पर बंद हुआ था।

पूरे दिन के कारोबार में निफ्टी ने 8774.15 का ऐतिहासिक स्तर भी छू लिया है, जो निफ्टी का अब तक का सबसे उच्च स्तर है। पिछले 52 हफ्तों में निफ्टी का सबसे कम का स्तर 5,933.30 का रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed