{"_id":"7dc9ef48-9dfe-11e2-8df1-d4ae52bc57c2","slug":"sensex-continues-falling-trend-declines-59-points","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफआईआई की बिकवाली से बाजार में गिरावट जारी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एफआईआई की बिकवाली से बाजार में गिरावट जारी
मुंबई/एजेंसी
Updated Fri, 05 Apr 2013 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा एफएमसीजी, कंज्यूमर ड् यूरेबल्स, कैपिटल गुड्स व पावर सेक्टर के शेयरों में बिकवाली से घरेलू शेयर बजार लगातार तीसरे दिन गिरावट का शिकार हुए।
विज्ञापन
आईटीसी, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, इनफोसिस, एलएंडटी, टाटा मोटर्स व एनटीपीसी जैसे ब्लूचिप शेयरों में बिकवाली से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 59.47 अंक गिरकर 18,450.23 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 21.5 अंक नीचे 5,553.25 पांच अंक पर सिमटा। मझोली कंपनियों के शेयरों मे लिवाली के चलते बीएसई का मिडकैप मामूली तेजी के साथ 6,144.36 अंक पर, जबकि स्मॉलकैप 8.65 अंक नीचे 5,914.39 अंक के स्तर पर रहा।
विज्ञापन
कारोबार के दौरान बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। दबाव के बीच खुला सेंसेक्स बीच सत्र में 18,525.45 अंक के ऊपरी और 18,389.29 अंक के निचले स्तर पर रहने के बाद आखिर में पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 0.23 फीसदी नीचे 18,450.23 अंक पर बंद हुआ।
निफ्टी ने भी कमजोर शुरुआत की और 5,577.30 अंक के ऊपरी और 5,534.70 अंक के स्तर में रहने के बाद आखिर में पिछले दिवस के 5574.75 अकं की तुलना में 0.39 फीसदी नीचे 5,914.39 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई में कुल 2,866 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इसमें 1,422 लाभ में और 1,306 नुकसान में रहे बाकी 138 में कोई बदलाव नहीं हुआ। विदेशी बाजारों में मिलाजुला रुख रहा।
सेंसेक्स में मारुति के शेयर सबसे ज्यादा 7.25 फीसदी लाभ में रहे। रुपये के मुकाबले येन के कमजोर पड़ने का फायदा कंपनी के शेयरों को मिला।
इसके अलावा ओएनजीसी 2.20, विप्रो के 2.17, आरआईएल व स्टरलाइट 1.77, जिंदल स्टील 1.67, गेल इंडिया के 1.52, हिंडाल्को के 1.41, बजाज ऑटो1.37, हीरो मोटोकॉर्प 1.35, टाटा स्टील के 1.35, रेड्डीज लैब के 1.05, सिप्ला के 0.74 एचडीएफसी बैंक 0.61, टाटा पावर 0.37 और हिन्दुस्तान यूनि 0.26 फीसदी मुनाफे में रहे।
नुकसान उठाने वालों में एचडीएफसी 2.84 फीसदी, आईटीसी 2.79, एनटीपीसी 2.42, भारती एयरटेल 1.13, आईसीआईसीआई बैंक 1.11, महिंद्रा 1.06, टाटा मोटर्स 0.97, एलंएडटी 0.93, इनफोसिस 0.66, कोल इंडिया 0.55, भेल 0.48, एसबीआई 0.47, टीसीएस 0.46, सनफार्मा 0.03 फीसदी नुकसान में रहे।