{"_id":"4a80904e-2737-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sensex-closes-with-marginal-gains","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स में 7 अंकों की मामूली बढ़त, बाजार बंद","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सेंसेक्स में 7 अंकों की मामूली बढ़त, बाजार बंद
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 05 Nov 2012 04:25 PM IST
विज्ञापन
भारतीय शेयर बाजार सोमवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 7.42 अंक उछलकर 18,762.87 अंकों पर बंद हुआ। निफ्टी भी 6.50 अंक ऊपर 5704.20 अंकों पर बंद हुआ।
विज्ञापन
दोपहर 1.40 बजे बाजार
इससे पहले दोपहर में शुरुआती बढ़त के बाद भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। दोपहर 1.40 बजे बीएसई सेंसेक्स 40.51 अंक नीचे 18,714.94 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 9.60 अंक गिरकर 5688.80 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
सुबह 9.50 बजे बाजार
सुबह 9.50 बजे बीएसई सेंसेक्स 19.52 अंक उछलकर 18,784.23 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 3.10 अंकों की मजबूती के साथ 5700.80 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
हेल्थकेयर शेयरों में मजबूती
बीएसई सेंसेक्स में अपोलो हॉस्पीटल, केडिला हेल्थकेयर, जेट एयर इंडिया, गोदरेज इंडस्ट्री में बढ़त दर्ज की गई। वहीं क्रॉम्पटन ग्रेव, इंडियाबुल्स फायनेंस और एमएमटीसी में कमजोरी दर्ज की गई।
एशियाई बाजार भी लुढ़के
वहीं एशियाई बाजारों में कमजोरी दर्ज की गई है। निक्केई, शंघाई कंपोजिट, स्ट्रेट टाइम्स, ताइवान इंडेक्स, कॉस्पी में गिरावट दर्ज की गई है। अमेरिकी बाजारों में डाओ जोंस एक फीसदी और नैस्डेक कंपोजिट में 1.25 की कमजोरी दर्ज की गई।