फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   sensex celebrate today gain 352 point in a day

सेंसेक्स ने मनाया जश्न, हुई भारी बढ़ोतरी

Fri, 18 Apr 2014 01:30 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 18 Apr 2014 01:30 AM IST
विज्ञापन
sensex celebrate today gain 352 point in a day

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में बढ़-चढ़ कर हुए मतदान से केंद्र में स्थिर सरकार की उम्मीद बढ़ने से भी बाजार का हौसला बुलंद दिखा। आईटी कंपनी टीसीएस के बाद एचसीएल के बेहतर नतीजे से आईटी वर्ग में हुई लिवाली ने लगातार तीन दिन से गिरावट झेल रहे घरेलू शेयर बाजार को जोरदार बढ़त दी।

विज्ञापन


बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 351.61 अंक चढ़कर 22,628.84 अंक के स्तर पर बंद हुआ। बीच सत्र में इसने 22,648.69 के ऊंचे स्तर को भी छुआ। वहीं नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 104.10 अंक की बढ़त लेकर 6,779.40 अंक पर बंद हुआ। शुक्रवार को गुड फ्राईडे के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बाजार में रीयल्टी, ऑटो, पावर, तेल-गैस और कैपिटल गुड्स वर्ग के शेयरों में चौतरफा लिवाली देखने को मिली। एचसीएल टेक्नोलॉजीज का तिमाही मुनाफा बढ़ने से लिवाली के चलते कंपनी का शेयर 1.06 फीसदी की बढ़त के साथ 1,424.30 रुपये के भाव पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी लिवाली वाले अन्य प्रमुख शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स और हिंडाल्को के शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी ने बाजार को बढ़त लेने में मदद दी। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 22,648.69 के ऊपरी स्तर को भी छुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी बीच सत्र में 6,783.05 अंक के उच्चतम स्तर तक गया। छोटी और मझोली कंपनियों में लिवाली से बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप में भी करीब डेढ़ फीसदी की तेजी देखी गई। मिडकैप 7,339.29 अंक पर और स्मॉलकैप 7,524.01 अंक पर रहा।


बीएसई में कुल 2,918 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इसमें 1,724 लाभ में और 1,050 नुकसान में रहीं बाकी 144 में कोई बदलाव नहीं हुआ। सेंसेक्स में शामिल 30 में से 29 शेयरों ने लाभ कमाया। केवल एचडीएफसी ने 0.92 फीसदी का नुकसान उठाया। लाभ कमाने वालों में हिंडाल्को, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, भेल, एसबीआई, टाटा पावर, विप्रो, एक्सिस बैंक, हीरो मोटोकार्प, इंडिया, ओएनजीसी, सनफार्मा, सेसा स्टरलाइट, टाटा स्टील, एचडीएफसी, एनटीपीसी, हिन्दुस्तान यूनि और कोल इंडिया 0.14 से 4.40 फीसदी के मुनाफे मे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed