फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Sensex bounce in the new year

अमेरिकी संकट सुलझने की आस में उछला बाजार

Tue, 01 Jan 2013 09:56 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Tue, 01 Jan 2013 09:56 PM IST
विज्ञापन
Sensex bounce in the new year

अमेरिका की अर्थव्यवस्था को वित्तीय संकट (फिस्कल क्लिफ) से निजात दिलाने संबंधी बिल को अमेरिकी सीनेट मंजूरी से उत्साहित घरेलू शेयर बाजार ने साल के पहले दिन अच्छी बढ़त हासिल की। बीएसई का सेंसेक्स 154.10 अंक उछल कर 19,580.81 अंक पर बंद हुआ, जोकि 20 माह का सबसे ऊंचा स्तर रहा।

विज्ञापन


एनएसई का निफ्टी भी 45.75 अंक की बढ़त के साथ 5,950.85 अंक पर बंद हुआ। रीयल्टी, बैंकिंग, मेटल और ऑटो सेक्टर के शेयरों में मजबूत लिवाली के चलते अच्छी बढ़त दर्ज की गई।
विज्ञापन


बाजार में चौतरफा लिवाली के माहौल के चलते सेंसेक्स के सभी 13 वर्ग बढ़त में रहे। सबसे ज्यादा तेजी रीयल्टी, मेटल, बैंकिंग और कैपिटल गुड्स वर्गों में देखी गई। बीएसई में कुल 1,930 शेयरों में बढ़त के चलते बाजार में निवेशकों की पूंजी में करीब 64,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ और यह बढ़कर 69.85 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों के शेयरों में केवल एनटीपीसी, इनफोसिस और हीरो मोटोकॉर्प को छोड़ कर बाकी सभी बढ़त में रहे। सबसे ज्यादा 3.26 फीसदी का मुनाफा जिंदल स्टील ने कमाया। इसके अलावा हिंडाल्को 2.72 फीसदी, टाटा स्टील 2.33, आईसीआईसीआई बैंक 1.92, भेल 1.90, स्टरलाइट 1.89, मारुति 1.82, एसबीआई 1.77, कोल इंडिया 1.39, टाटा मोटर्स 1.28, महिंद्रा 1.21, एयरटेल 1.20, एलएंडटी 1.15 और हिन्दुस्तान यूनिलीवर 1.12 फीसदी के लाभ में रहे। बीएसई   के वर्ग आधारित सूचकांकों में रीयल्टी 2.74 फीसदी, मेटल 2.13, बैकिंग 1.47, कैपिटल गुड्स 1.15 और पीएसयू सूचकांक 1.03 फीसदी बढ़त में रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed