{"_id":"532c7a74-225e-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sensex-big-decline-market-weak","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स में बड़ी गिरावट, बाजार कमजोर","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सेंसेक्स में बड़ी गिरावट, बाजार कमजोर
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 30 Oct 2012 12:22 PM IST
विज्ञापन
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिवस मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स दोपहर 12:15 बजे 175.51 अंकों की गिरावट के साथ 18,460.31 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, इस समय एनएसई के निफ्टी में 60.50 अंकों की गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 5,605.10 पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
हालांकि शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में मामूली तेजी का रुख देखने को मिला। सुबह 10:15 बजे बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 10.69 अंक चढ़कर 18,646.51 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, इसी समय एनएसई का निफ्टी 3.05 अंकों की बढ़त लेकर 5,668.65 पर कारोबार कर रहा था। इससे पहले शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार की रफ्तार सुस्त रही।
विज्ञापन