{"_id":"c639dbbc-1f2d-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"sensex-begins-on-low-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 26 Oct 2012 10:57 AM IST
विज्ञापन
विदेशी शेयर बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजारों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। शुक्रवार को बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 43 अंकों की गिरावट के साथ 18,715 और एनएसई का संवेदी सूचकांक निफ्टी 22 अंक लुढ़क कर 5,683 पर खुला। ऑयल एंड गैस, बैंक, तकनीकी, मेटल, पीएसयू, आईटी, कैपिटल गुड्स, हेल्थकेयर के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है।
विज्ञापन
सुबह 10:30 बजे बाजार
सुबह 10:30 बजे सेंसेक्स 0.65 अंकों की गिरावट के साथ 18,637.51 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 35.05 अंक लुढ़क कर 5,670.25 पर था।
विज्ञापन