फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   sensex at fresh 4 mth low on profit booking; down 54 points

उछल कर खुलने के बावजूद गिरा बाजार

Mon, 25 Mar 2013 10:56 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Mon, 25 Mar 2013 10:56 PM IST
विज्ञापन
sensex at fresh 4 mth low on profit booking; down 54 points

घरेलू शेयर बाजार को जहां ग्लोबल वजह से शुरुआती कारोबार में बढ़त मिली, वहीं घरेलू कारणों ने इसे आखिरकार गिरावट के मुकाम पर ला खड़ा किया।

विज्ञापन


साइप्रस को बेल आउट पैकेज पर सहमति बनने की खबर से विदेशी बाजारों में तेजी के बावजूद घरेलू स्तर पर राजनीतिक संकट की सुगबुगाहट से बाजार में बिकवाली का दौर चल पड़ा। इसके दबाव में घरेलू शेयर बाजार लगातार सातवें कारोबारी सत्र में गिर कर चार महीने के सबसे निचले स्तर पर बंद हुए।
विज्ञापन


बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स करीब 150 अंक के उछाल के साथ खुने के बावजूद बिकवाली की चपेट में आकर आखिरकार 54.18 अंक नीचे 18,681.42 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 17.50 अंक घटकर 5,633.85 अंक पर रहा। बीएसई के मिड कैप में 19.64 और स्मॉल कैप में 46.02 फीसदी की गिरावट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसई में रीयल्टी, पावर, तेल-गैस, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और पीएसयू को छोड़कर बाकी वर्ग लाल नुकसान में रहे। सबसे ज्यादा बिकवाली टेक वर्ग में हुई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने तेज शुरुआत की पर बाद में दोनों ही दबाव में आ गए। बीच कारोबार में सेंसेक्स 18,950.22 अंक के ऊपरी और 18,654.61 अंक के निचले दायरे में रहा।

निफ्टी ने बीच सत्र में 5,718.40 अंक के ऊपरी और 5,624.40 अंक के निचले स्तर को भी छुआ। साइप्रस के लिए यूरोपीय संघ, यूरोपीय केंद्रीय बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की ओर से 10 अरब यूरो के राहत पैकेज को मंजूरी से यूरोपीय बाजार बढ़त में दिखे। हालांकि एशियाई बाजारों पर इसका मिलाजुला असर रहा।


सेंसेक्स में लाभ कमाने वाले शेयरों में ओएनजीसी 2.96 फीसदी, एनटीपीसी 2.04, एचडीएफसी 1.16, रेड्डीज लैब 0.77, हिन्दुस्तान यूनि 0.72, एचडीएफसी बैंक 0.70, टीसीएस 0.26, टाटा मोटर्स 0.07 और कोल इंडिया 0.03 प्रतिशत मुनाफे के साथ शामिल रहे।

नुकसान उठाने वालों में हीरो मोटोकॉर्प, टाटा स्टील, एलएंडटी, भारती एयरटेल, गेल इंडिया, हिंडाल्को और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 1.50 से 2.5 फीसदी तक गिरावट में रहे। मारुति, विप्रो, एसबीआई, बजाज ऑटो, महिंद्रा, आईटीसी, स्टरलाइट, सिप्ला, जिंदल स्टील, भेल, इनफोसिस, टाटा पावर व रिलायंस के शेयरों में 0.16 से 1.36 फीसदी की गिरावट रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed