फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Sensex at 2-week high ahead of RBI meet; Sun Pharma surges

मौद्रिक समीक्षा से पहले शेयर बाजार में मजबूती

Mon, 06 Apr 2015 09:19 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Mon, 06 Apr 2015 09:19 PM IST
विज्ञापन
Sensex at 2-week high ahead of RBI meet; Sun Pharma surges

घरेलू शेयर बाजार ने हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र में मजबूती हासिल की। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स सोमवार को 244.32 अंक की बढ़त के साथ 28,504.46 अंक पर बंद हुआ। यह इसका दो सप्ताह का सबसे ऊंचा स्तर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 73.65 अंक की बढ़त के साथ 8,659.90 अंक पर रहा।

विज्ञापन


बीएसई में सबसे ज्यादा लिवाली एफएमसीजी और रीयल्टी सेक्टर के शेयरों में देखने को मिली। हालांकि रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा से पहले निवेशकों के सतर्कता भरे रवैये से बैंकिंग शेयरों पर बिकवाली का दबाव देखने को मिला। इसके चलते आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, पीएनबी जैसे शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर सेंसेक्स में शामिल सन फार्मा का शेयर 8.34 फीसदी के तगड़े उछाल के साथ अबतक के सबसे ऊंचे स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा सिप्ला और डा. रेड्डीज जैसे फार्मा शेयरों में भी तेजी रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed