फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   sensex at 1 week high, rises 128 pts ahead of infosys earnings

एक सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचा सेंसेक्स

Thu, 11 Apr 2013 09:30 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Thu, 11 Apr 2013 09:30 PM IST
विज्ञापन
sensex at 1 week high, rises 128 pts ahead of infosys earnings

ऑटो और आईटी कंपनियों के शेयरों में जोरदार लिवाली के दम पर घरेलू शेयर बाजार मजबूती लेकर एक सप्ताह के उच्चतम स्तर पर बंद हुए।

विज्ञापन


बॉम्बे स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 127.75 अंक की तेजी के साथ 18,542.20 अंक के स्तर पर और नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 35.30 अंक ऊपर 5594 अंक पर रहा। बीएसई का मिडकैप करीब चार अंक ऊपर 6107.92 अंक के स्तर पर और स्मालकैप 37.21 अंक ऊपर 5894.84 अंक के स्तर पर रहा।
विज्ञापन


शुक्रवार को इनफोसिस के तिमाही नतीजे और औद्योगिक उत्पादन के ताजा आंकडे़ आने वाले हैं। बाजार को इनसे कुछ बेहतरी की उम्मीद है जिससे आईटी शेयरों में खरीदारी तेज रही। बीएसई समूह में आईटीण्, रियलटी, बैंकिंग, कैपिटल गुड्स, हेल्थकेयर, ऑटो, कंज्यूमर डयूरेबल्स, और पीएसयू वर्ग लाभ में जबकि तेल एंव गैस, धातु और पावर वर्ग नुकसान में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 170 अंक की तेजी पर खुला सेंसेक्स बीच सत्र में 18,599.14 अंक के ऊंचे और 18,397 अंक के नीचे में रहकर आखिर में पिछले दिवस के 18414.45 अंक की तुलना में 0.69 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। निफ्टी ने स्थिर शुरूआत की।

बीच सत्र में यह 5610.65 अंक के ऊपर और 5542.85 अंक के नीचे में भी रहा। यह आखिर में पिछले कारोबारी दिवस के 5558.70 अंक की तुलना में 0.64 प्रतिशत ऊपर रहा। बीएसई में कुल 2,447 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। जिसमें 886 लाभ में और 796 नुकसान में रहे बाकी 765 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed