{"_id":"179e2b827318b2e46d5d6ceac5ba1983","slug":"sensex-and-stocks-fall","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स में आई जोरदार गिरावट, कई शेयर गिरे","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सेंसेक्स में आई जोरदार गिरावट, कई शेयर गिरे
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 14 Jan 2014 07:34 PM IST
विज्ञापन
विदेशी बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों और कई दिग्गज शेयरों में मुनाफावसूली से घरेलू शेयर बाजार गिरावट का शिकार हुए। बीते सत्र में उछल कर सात सप्ताह की ऊंचाई पर पहुंचा बीएसई का सेंसेक्स 101.33 अंक फिसल कर 21,032.88 अंक पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 30.90 अंक उतर कर 6,241.85 अंक पर रहा।
विज्ञापन
बीएसई में तेल-गैस और हेल्थकेयर को छोड़कर सभी गिरावट में रहे। सेंसेक्स में बढ़त वाले शेयरों में सिप्ला 2.09 फीसदी, डा. रेड्डी 1.21, इनफोसिस 0.63, एचडीएफसी 0.61, रिलायंस 0.24, सनफार्मा 0.19, महिंद्रा 0.10 और गेल इंडिया 0.07 फीसदी के साथ शामिल रहे।
विज्ञापन
गिरावट वाले में टाटा स्टील 2.91 फीसदी, एसएसएलटी 1.79, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक 1.77, विप्रो 1.56, हिन्दुस्तान यूनिलीवर 1.38, बजाज ऑटो 1.36, टाटा मोटर्स 1.13, एनटीपीसी 1.02, एसबीआई 0.92, टाटा पावर 0.89, भेल 0.88 और एलएंडटी 0.78 फीसदी के साथ शामिल रहे।
विज्ञापन