{"_id":"21ea120a-530f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sensex-and-nifty-sluggish-at-last-day-of-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल के अंतिम दिन सेंसेक्स और निफ्टी सुस्त","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
साल के अंतिम दिन सेंसेक्स और निफ्टी सुस्त
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 31 Dec 2012 11:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल के अंतिम दिन बीएसई के संवेदी सूचकांक सेंसेक्स और एनएसई के संवेदी सूचकांक निफ्टी में सुस्ती का माहौल नजर आ रहा है। सोमवार को सेंसेक्स 19422.59 पर खुला तो वहीं निफ्टी में 5901.20 पर कारोबार शुरू हुआ। मेटल, ऑटो, पीएसयू, बैंक, पावर के शेयरों में मजबूती देखी जा रही है।
विज्ञापन
सुबह 11.00 बजे बाजार
सुबह 11.00 बजे सेंसेक्स 6.40 अंकों की तेजी के साथ 19,451.24 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 0.80 अंकों की बढ़त के साथ 5,909.15 के स्तर पर बना हुआ था।
विज्ञापन
कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मेटल, ऑटो, पीएसयू, बैंक, पावर के शेयरों में मजबूती देखने को मिल रही है। जबकि ऑयल एंड गैस शेयरों में हल्की बढ़त है। एफएमसीजी और आईटी शेयरों गिरावट देखी गई है। पीएनबी, डीएलएफ, बैंक ऑफ बड़ौदा, विप्रो, रिलायंस इंफ्रा के शेयर बढ़त पर हैं वहीं आईटीसी, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस, केर्न इंडिया, एचसीएल टेक, सिप्ला, सन फार्मा, एचडीएफसी, आईडीएफसी, एलएंडटी और कोल इंडिया के शेयर गिरे हैं।
विज्ञापन