{"_id":"78a6d9b93c893daabd9340d0f86f23bf","slug":"sensen-break-all-time-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, पहुंचा 21,164 पर","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सेंसेक्स ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, पहुंचा 21,164 पर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 31 Oct 2013 04:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रिजर्व बैंक के पॉलिसी दरों में बढ़ोतरी के बाद तीसरे दिन भी बाजार में तेजी देखने को मिली है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज दोपहर में गुरूवार को 130.55 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 21,164.52 के अंक स्तर पर पहुंच कर बंद हुआ है। बीएसई सेंसेक्स का यह अब तक का सर्वोच्चतम स्तर है। बुधवार को सेंसेक्स 21,033.72 अंक के स्तर पर पहुंच गय था।
विज्ञापन
पूरे दिन के दौरान हुए कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 0.62 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
50 शेयर वाले नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में 47.75 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 6,299.15 फीसदी के अंक स्तर पर बंद हुआ। पूरे दिन हुए कारोबार के दौरान निफ्टी में हुए कारोबार में 0.76 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को 37.80 की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। निफ्टी दिन बुधवार को 6,259.10 के स्तर पर पहुंच गया था। दो दिनों के भीतर निफ्टी में करीब 200 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
बुधवार को कारोबारी दिन के दौरान सेंसेक्स एक बार 21,206 के अंक स्तर पर पहुंच गया था।
निफ्टी में हुए कारोबार के दौरान पीएनबी औरा बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयरों में 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं जेपी एसोसिएट और आईडीएफसी के शेयरों में 3-4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन