{"_id":"d67b98e2-c4a2-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"senders-of-pesky-calls-sms-will-face-disconnection-says-trai","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनचाही कॉल व एसएमएस भेजने वाले नंबर होंगे डिस्कनेक्ट","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
अनचाही कॉल व एसएमएस भेजने वाले नंबर होंगे डिस्कनेक्ट
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2013 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब अनचाही कॉल और एसएमएस से ग्राहकों को छुटकारा मिल सकेगा। टेलीकॉम नियामक ट्राई ने ऐसी कॉल पर लगाम कसने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
शिकायत मिलने पर इन मोबाइल नंबरों का कनेक्शन तुरंत काट दिया जाएगा। यही नहीं ऐसे मोबाइल नंबरों को दो साल के लिए ब्लैक लिस्ट में भी डाल दिया जाएगा, जिससे इन नंबरों पर अगले दो साल तक किसी भी प्रकार की सेवा नहीं चल सकेगी।
टेलीकॉम कमर्शियल कम्युनिकेशंस कस्टमर प्रिफरेंस रेगुलेशन 2013, में बदलाव करते हुए ट्राई ने कहा है कि अगर किसी मोबाइल ग्राहक की शिकायत सही पाई जाती है, तो सर्विस प्रोवाइडर उस नंबर (जिससे अनचाही कॉल या एसएमएस आया है) को दी जानी वाली सभी सुविधाएं समाप्त कर देगा।
विज्ञापन
दो साल के लिए ब्लैक लिस्ट
यह प्रावधान तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है। इसके बाद उस नंबर को दो वर्ष के लिए ब्लैक लिस्ट में डाल दिया जाएगा।
इस लिस्ट में नंबर आने के बाद सभी सर्विस प्रोवाइडर इस नंबर पर सभी प्रकार की सेवाएं 24 घंटे के दौरान बंद कर देंगे। यह प्रावधान गजट में प्रकाशित होने के 30 दिनों के भीतर प्रभावी हो जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा ट्राई ने एसएमएस के लिए टर्मिनेशन चार्ज भी तय कर दिए हैं। साधारण एसएमएस के लिए टर्मिनेशन चार्ज 2 पैसे प्रति एसएमएस तो ट्रांजेक्शनल एसएमएस के लिए यह शुल्क 5 पैसे प्रति एसएमएस होगा। यह शुल्क 1 जून 2013 से लागू हो जाएंगे।
क्या है टर्मिनेशन चार्ज
टर्मिनेशन चार्ज वह शुल्क होता है, जो एक मोबाइल ऑपरेटर (जिसके नेटवर्क से एसएमएस जा रहा है) दूसरे मोबाइल ऑपरेटर (जिसके नेटवर्क पर एसएमएस डिलिवर हो रहा है) को देता है।