फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   send email to prime minister modi and win 10,000 rupee

मोदी को भेजिए ई-ग्रीटिंग, पाइए 10 हजार

Sat, 09 Aug 2014 09:28 AM IST
Updated Sat, 09 Aug 2014 09:28 AM IST
विज्ञापन
send email to prime minister modi and win 10,000 rupee

मोदी सरकार ने हाल ही में शुरू किए गए माई जीओवी पोर्टल के जरिए लोगों से ई-ग्रीटिंग के डिजाइन मांगे हैं। सरकार के अनुसार लोग स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ई-ग्रीटिंग डिजाइन करके पोर्टल पर भेज सकते हैं। इसके लिए मोदी सरकार ने 10 हजार रुपये का इनाम भी रखा है।

विज्ञापन


माई जीओवी पोर्टल पर 10 अगस्त तक ई-ग्रीटिंग के डिजाइन भेजे जा सकते हैं। माई जीओवी पोर्टल को मोदी सरकार ने जनता से संवाद करने के लिए लांच किया है। इसके तहत सरकार जनता से गंगा की सफाई, रोजगार के नए अवसर, कौशल विकास आदि प्रमुख मुद्दों पर सीधे संवाद करना चाहती है।
विज्ञापन

10 हजार का मिलेगा इनाम

send email to prime minister modi and win 10,000 rupee

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस तरह की पहल मोदी सरकार ने माई जीओवी पोर्टल के जरिए की है। इसके तहत लोग क्रिएटिव कार्नर के जरिए ई-ग्रीटिंग भेज सकते हैं। मोदी सरकार की ओर से बेहतर डिजाइन किए गए ग्रीटिंग को 10 हजार रुपये का नगद पुरस्कार भी दिया जाएगा। 10 अगस्त की आधी रात तक प्रविष्टियां भेजी जा सकती हैं। चुनी गई प्रविष्टियों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

मोदी ऑनलाइन जुड़ रहे हैं लोगों को

send email to prime minister modi and win 10,000 rupee

सरकार की योजनाओं में आम जनता की भागीदारी बढ़ाने और उससे संवाद के लिए मोदी सरकार ने पोर्टल के जरिए फिलहाल सात मुद्दों पर लोगों से संवाद शुरू किया है। जिसके तहत गंगा की सफाई, रोजगार के नए अवसर, कौशल विकास, डिजिटल इंडिया, बालिका शिक्षा, हरित भारत, स्वच्छ भारत जैसे मुद्दों पर लोगों की राय और उनके नए विचार साझा किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed