इन पांच कंपनियों के शेयर हैं तो तुरंत बेचिए, होगा फायदा!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केयर्न इंडिया का जनवरी में लांच किया गया बॉयबैक ऑफर 5,725 करोड़ रुपये का है। यह ऑफर पांचों कंपनियों के बॉयबैक ऑफर्स में सबसे बड़ा है। इन पांचों कंपनियों को अपना बॉयबैक प्लान ओपनिंग की तिथि के छह माह के अंदर अमल में लाना होगा।
अगस्त 2013 में जारी किए गए सेबी के नए मानकों के मुताबिक इन कंपनियों के लिए ऑफर्स का कम से कम 50 फीसदी बॉयबैक करना अनिवार्य होगा।
कुछ को फायदा तो कुछ को नुकसान
इस लक्ष्य को पूरा करने मे नाकाम रहने पर कंपनी को दूसरा ऑफर लाने के लिए अगले एक वर्ष की अवधि के लिए रोक लगाई जाएगी। इसके अलावा कंपनियों पर एस्क्रू अकाउंट में मौजूद फंड का अधिकतम 2.5 फीसदी जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
इस बीच इस वर्ष अब तक 14 कंपनियों ने बॉयबैक ऑफर का अपना-अपना कार्यक्रम पूरा कर लिया है।
6,000 करोड़ रुपए के शेयर खरीदेंगी कंपनियां
मौजूदा वर्ष में अब तक केयर्न इंडिया और डीसीएम श्रीराम सहित पांच सूचीबद्ध कंपनियों ने अपने शेयरधारकों से लगभग 6,000 करोड़ रुपये के शेयर बॉयबैक करने की घोषणा की है।
बॉयबैक ऑफर की पेशकश करने वाली तीन अन्य कंपनियां इसजेक हैवी इंजीनियरिंग, गुजरात अपोलो इंडस्ट्रीज और इंडो बोराक्स एंड केमिकल्स हैं।
सेबी के पास उपलब्ध जानकारी के मुताबिक पांचों कंपनियों ने अपने-अपने शेयरधारकों से 19 करोड़ शेयर पुनर्खरीद कर ओपन माकेट के जरिए कंपनियों में 5,940.85 करोड़ रुपये की पूंजी डालने की योजना बनाई है।