फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Secure online shopping and money saving tips on Diwali

दिवाली पर सुरक्षित ऑनलाइन खरीदारी और पैसे बचाने के टिप्स

Mon, 20 Oct 2014 09:05 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Mon, 20 Oct 2014 09:05 AM IST
विज्ञापन
Secure online shopping and money saving tips on Diwali

दिवाली यानी खरीदारी का सीजन और पैसे का खर्च। हालांकि, ई-कॉमर्स के बढ़ते चलन से त्योहारी खरीदारी काफी आसान होने के साथ-साथ किफायती भी हुई है। लेकिन, ऑनलाइन खरीदारी में थोड़ी सी चूक या असावधानी आपको मुसीबत में डाल सकती है और सेविंग की बजाय चपत भी लग सकती है। अकोशा डॉट कॉम के संस्थापक एवं सीईओ अंकुर सिंगला बता रहे हैं दिवाली पर सुरक्षित ऑनलाइन खरीदारी के साथ पैसे बचाने के कुछ अहम टिप्स-

विज्ञापन


पहली बार ‘कैश ऑन डिलीवरी’ बेहतर
नए ऑनलाइन खरीदार आरामदायक एवं बेहतर अनुभव के लिए कैश ऑन डिलीवरी का विकल्प चुन सकते हैं। यह एक ऐसा विकल्प है जिसमें आप अपने हाथ में सामान आने के बाद भुगतान करते हैं। यदि आप पहली बार ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं तो कैश ऑन डिलीवरी (सीओडी) बेहतर विकल्प होगा। यदि आप ऑनलाइन खरीदारी पहले कर चुके हैं, तो क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान बेहतर है, क्योंकि कार्ड से खरीदारी पर हमेशा अच्छे सौदे की संभावना रहती है। इसके अलावा आप प्वाइंट भी जुटा कर सकते हैं और बाद में इन्हें अन्य सामान की खरीदारी में भुना सकते हैं।
विज्ञापन


खरीदारी के बाद अकाउंट करें लॉग आउट
यदि आप ऑनलाइन खरीदारी के लिए कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह जरूरी है कि खरीदारी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपने अकाउंट को हमेशा लॉग आउट करें। बैंक कार्ड को इस्तेमाल करने से पहले यह चेक कर लें कि आपका कार्ड वेरिफाइड-बाई-वीजा या मास्टरकार्ड सिक्योर कोड के साथ रजिस्टर्ड है। इससे खरीदारी के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा मिलेगी और यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि प्रत्येक लेनदेन पारदर्शी और प्रामाणिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेबसाइट कंपनी की गहन जांच जरूरी
ऑनलाइन खरीदारी से पहले आपको उस वेबसाइट के बैकग्राउंड की गहन जांच करनी चाहिए जिससे आप खरीदारी कर रहे हैं। यह देखना जरूरी है कि क्या पंजीकृत कार्यालय का पता उस साइट पर उपलब्ध है या नहीं। साथ ही वैध लैंडलाइन नंबर है या नहीं। इन जानकारियों के अभाव का मतलब हो सकता है कि आप संदिग्ध कंपनी की वेबसाइट से खरीदारी कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में डिलीवरी नहीं मिलने या घटिया गुणवत्ता का सामान मिलने की आशंका अधिक रहती है।

विश्वसनीय ब्रांडों में करें निवेश
आधुनिक होम अप्लायंसेज, डेकोरेटिव उत्पाद, महंगे गिफ्ट और परिधान एवं आभूषण जैसी बड़ी खरीदारी करने वालों के लिए यह जरूरी है कि वह विश्वस्त ब्रांडों के उत्पादों में निवेश करें और नई वेबसाइटों द्वारा किए जाने वाले फर्जी ऑफरों के झांसे में न आएं। अकसर ई-कॉमर्स से संबंधित कई शिकायतें डिलीवरी में विलंब, उत्पाद की गुणवत्ता आदि से जुड़ी होती हैं। इसलिए, खरीदारी से पहले डिलीवरी की तारीख, उत्पाद की उपलब्धता और उत्पाद के वर्जन जैसी जानकारियों को सावधानीपूर्वक पढ़ना चाहिए। पैसे बचाने के लिए अमूमन हम पुराने स्टॉक सामान ऑर्डर कर देते हैं, क्योंकि ई-कॉमर्स कंपनी इस पर भारी छूट ऑफर करती है। उत्पाद का नया वर्जन खरीदना अधिक समझदारी है।

हाई वैल्यू सामानों की तय कर लें वारंटी
ग्राहकों को एयरकंडीशनर, टीवी, रेफ्रिजरेटर, माइक्रोवेव, ओवेन आदि जैसे हाई-वैल्यू वाले सामानों की खरीदारी पर वारंटी सुनिश्चित कर लेनी चाहिए। उन्हें यह पता करना चाहिए कि ऑनलाइन चैनलों के जरिए खरीदारी पर वारंटी जैसी अतिरिक्त सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी या नहीं। यह आप वेबसाइट के कॉल सेंटर पर कॉल करके पूछ सकते हैं।


महंगी खरीदारी से पहले कर लें कुछ छानबीन
महंगी खरीदारी से पहले उसके बारे में कुछ छानबीन करें और ऑनलाइन पर इसके बारे में ग्राहकों की समीक्षाएं पढ़ें या बिक्री के बाद मुहैया कराई जाने वाली सेवा के बारे में दोस्तों से बात करें। समान श्रेणी में कम से कम तीन ब्रांडों का चयन करें। विभिन्न ऑनलाइन वेबसाइटों पर जाएं और सिर्फ  इन्हीं ब्रांडों के ऑफरों की तुलना करें। इसके बाद खरीदारी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed