{"_id":"987a6f5bfaf79f1e786fb8e4abf89aae","slug":"sebi-will-crub-on-ponzi-scheme-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोंजी स्कीमों पर पाया जा सकेगा काबू","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
पोंजी स्कीमों पर पाया जा सकेगा काबू
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 02 Sep 2014 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार नियामक सेबी के प्रमुख यूके सिन्हा को भरोसा है कि सरकार की ओर से शुरू की गई जन-धन योजना से पोंजी स्कीमों से निपटने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई जन-धन जैसी योजनाओं से देश में वित्तीय समावेशन और बैंकिंग कवरेज का विस्तार होगा।
बचत के अच्छे उत्पाद नहीं रहने के चलते एजेंट 20-30 फीसदी तक कमीशन के लालच में भोले निवेशकों को गैरकानूनी निवेश योजनाओं में फंसाते हैं।
सिन्हा ने कहा कि पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्व जैसे क्षेत्रों, जहां बैंकिंग सेवाओं का विस्तार कम है, में बड़ी संख्या में लोगों को गैरकानूनी तरीके से धन जुटाने वाली योजनाओं में ऊंचे रिटर्न का वायदा कर फंसाया गया।
विज्ञापन
सेबी प्रमुख ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में कुछ कमियां हैं और गैरकानूनी योजनाओं के कुकुरमुत्ते की तरह पनपने के पीछे यह एक मुख्य वजह है। जन-धन योजना इस गड़बड़ी को दूर करेगी।
विज्ञापन