फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Sebi to finalise regulations for start-ups by June

जून तक स्टार्ट अप्स के लिए मानक तैयार करेगा सेबी

Wed, 01 Apr 2015 12:01 PM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Wed, 01 Apr 2015 12:01 PM IST
विज्ञापन
Sebi to finalise regulations for start-ups by June

पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) स्टार्ट अप्स के लिए मानकों को अंतिम रूप देगा।

विज्ञापन


ये मानक स्टार्ट अप्स को देश के अंदर खुद को लिस्ट कराने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। सेबी ने कहा है कि वह जून तक इन मानकों को अंतिम रूप देगा। सेबी को अगले 6-9 माह में प्राइमरी मार्केट में रिवाइवल होने की उम्मीद है।

सेबी के चेयरमैन यूके सिन्हा ने सीआईआई द्वारा आयोजित छठे  कैपिटल मार्केट समिट में कहा कि सेबी ने एक विमर्श पत्र लाने की योजना बनाई है और वह जून तक स्टार्ट अप कंपनियों के लिए नियम लाने को तैयार है।
विज्ञापन


यह नियम ऐसी कंपनियों को देश में लिस्ट कराने की अनुमति देंगे। कई नई टेक्नोलॉजी वाली कंपनियों के सामने कई दिक्कतें हैं और वे विदेश में लिस्टिंग की संभावनाएं तलाश रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें कुछ नियम बनाने होंगे। हम इन कंपनियों को मुनाफे के मोर्च पर थोड़ी राहत मुहैया करा सकते हैं क्योंकि ये कंपनियां एक खास बिजनेस मॉडल पर काम करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed