{"_id":"8e40834003e467c916c7b6e36e6b263a","slug":"sebi-to-enhance-focus-on-use-of-hindi-will-empanel-translators-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेबी का हिन्दी पर जोर, नियुक्त होंगे अनुवादक ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सेबी का हिन्दी पर जोर, नियुक्त होंगे अनुवादक
मुंबई/एजेंसी
Updated Tue, 07 Oct 2014 08:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) हिन्दी के उपयोग को बढ़ावा देने और निवेशकों से उन्हीं की भाषा में संवाद करने की ओर कदम बढ़ा रहा है। इसके तहत सेबी अपने विभिन्न दस्तावेजों का हिन्दी में अनुवाद करने के लिए विशेषज्ञों का एक पैनल गठित करने जा रहा है।
विज्ञापन
सेबी यह कदम केंद्र सरकार राजभाषा नीति का अनुपालन करने के नजरिए से उठा रहा है। सेबी ने इस संबंध में एक सूचना जारी करके कहा है कि वह अपने सामान्य, कानूनी और तकनीकी दस्तावेजों का हिन्दी में अनुवाद करने के लिए विशेषज्ञों का पैनल गठित कर रहा है।
विज्ञापन
सेबी ने इसके लिए 31 अक्तूबर तक ऐसे लोगों से आवेदन आमंत्रित किए हैं, जो हिन्दी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में दक्ष हों। साथ ही वह पूंजी बाजार से जुड़ी शब्दावली और अवधारणाओं से भली भांति परिचित हों। इन अनुवादकों को तय समय-सीमा के भीतर अनुवाद करके देना होगा। अनुवादकों को उनके काम के लिए तयशुदा दरों के आधार पर भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन