{"_id":"37879988-50ae-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sebi-seeks-clarification-on-diageo-united-spirits-deal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेबी ने डियाजियो-यूनाइटेड स्प्रिट डील पर मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सेबी ने डियाजियो-यूनाइटेड स्प्रिट डील पर मांगा स्पष्टीकरण
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 28 Dec 2012 10:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार नियामक सेबी ने यूबी समूह की कंपनी यूनाइटेड स्प्रिट लिमिटेड में 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए 5,441 करोड़ रुपये के ओपन ऑफर के संबंध में ग्लोबल शराब कंपनी डियाजियो से अतिरिक्त विस्तृत ब्योरा मांगा है। यह ओपन ऑफर डियाजियो द्वारा यूनाइटेड स्प्रिट में 53.4 फीसदी हिस्सेदारी के प्रस्तावित अधिग्रहण का एक हिस्सा है। यह सौदा कुल 11,166.5 करोड़ रुपये में हुआ है।
विज्ञापन
समझौते के मुताबिक गत 9 नवंबर को डियाजियो ने यूनाइटेड स्प्रिट में 27.4 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की। यह अधिग्रहण डियाजियो ने मौजूदा प्रमोटरों से शेयरों की खरीद और शेयरों के तरजीही आवंटन के जरिए संयुक्त रूप से 5,725.4 करोड़ रुपये में किया।
विज्ञापन
इसके अलावा यूनाइटेड स्प्रिट की 26 फीसदी अतिरिक्त हिस्सेदारी ओपन ऑफर के जरिए लेने का प्रस्ताव है। इसके अंतर्गत करीब 3.8 करोड़ शेयरों की खरीद 1,440 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से करीब 5,441 करोड़ रुपये में किया जाना है।
विज्ञापन