{"_id":"c930f340-a19c-11e2-a804-d4ae52bc57c2","slug":"sebi-sahara-case-subrata-roy-others-summoned-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेबी ने सहारा प्रमुख से पूछा, कितनी संपत्ति है आपकी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सेबी ने सहारा प्रमुख से पूछा, कितनी संपत्ति है आपकी
मुंबई/एजेंसी
Updated Wed, 10 Apr 2013 04:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत राय और तीन अन्य बड़े अधिकारी बुधवार को सेबी के सामने पेश हुए। सहारा प्रमुख ने बताया कि सेबी ने उनसे उनकी संपत्ति के बारे में पूछा।
विज्ञापन
बाद में सहारा प्रमुख ने पत्रकारों को बताया, 'मुझे तीन करोड़ निवेशकों की चिंता है। सहारा का सेबी के पास पैसे जमा हैं। अब यह सेबी की जिम्मेदारी है कि वह निवेशकों की पहचान कर उसे रकम लौटाए।'
विज्ञापन
दरअसल यह मामला तीन करोड़ से अधिक निवेशकों को कुल 24,000 करोड़ रुपये की रकम लौटाए जाने से जुड़ा है।
इस मामले में सेबी ने सुब्रत राय और सहारा के तीन अन्य निदेशकों को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया था, ताकि वह उनकी व्यक्तिगत और उनकी कंपनियों की संपत्तियों व निवेश के ब्योरे की जांच कर सके और निवेशकों को धन वापस करने के लिए उनकी अचल संपत्तियों की नीलामी की आगे की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
सेबी ने सहारा प्रमुख से सहारा की दो कंपनियों सहारा हाउसिंग इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड और सहारा इंडिया रियल स्टेट कॉरपोरेशन लिमिटेड के सभी निवेश और संपत्ति के बारे में जानकारी मांगी है।
साथ ही सेबी ने सुब्रत राय और अन्य अधिकारियों के बैंक खातों की जानकारी और 2007-08 से लेकर अब तक जमा की गई आयकर रिटर्न का ब्यौरा मांगा है।