{"_id":"a362764c-79ed-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"sebi-probes-large-scale-pump-and-dump-of-stocks","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पंप एंड डंप’ के मामलों पर सेबी की नजर","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
‘पंप एंड डंप’ के मामलों पर सेबी की नजर
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 18 Feb 2013 10:37 PM IST
विज्ञापन
बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की नजर ब्रोकरों और ट्रेडिंग फर्मों द्वारा मिली भगत से शेयरों की खरीद-फरोख्त करके शेयरों की कीमतें बढ़ाने और आम निवेशकों को झांसा देकर उसमें फंसाने के कई मामलों पर है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बाजार में ‘पंप एंड डंप’ नाम से जानी जाने वाली इस तरह की ट्रेडिंग के कई मामले सेबी की निगरानी प्रणाली डाटा वेयरहाउसिंग एंड इंटेलीजेंस सिस्टम (डीडब्लूबीआईएस) की पकड़ में आई हैं। बाजार नियामक इन गड़बड़ियों की जांच कर रहा है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की उसकी तैयारी है।
विज्ञापन