{"_id":"59796f82-359a-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sebi-preparing-norms-to-rationalise-foreign-investments","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी निवेश के नियम तैयार कर रहा सेबी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
विदेशी निवेश के नियम तैयार कर रहा सेबी
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 23 Nov 2012 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर बाजार नियामक सेबी घरेलू शेयर बाजार में विभिन्न रास्तों से विदेशी निवेश को सरल बनाने के लिए दिशा-निर्देश तैयार करने की दिशा में काम कर रहा है। यह जानकारी वित्त राज्य मंत्री नमो नारायण मीणा ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में दी।
विज्ञापन
मीणा ने बताया कि सेबी भारतीय रिजर्व बैंक और सरकार के साथ विचार-विमर्श करके इस दिशा में दिशा-निर्देश तैयार कर रही है। सेबी की इस कवायद का उद्देश्य संस्थागत विदेशी निवेशक (एफआईआई) और विभिन्न अन्य श्रेणी के विदेशी निवेशकों के लिए अलग-अलग तरह के निर्देशों के बजाय सभी निवेशकों के लिए मोटे तौर पर देश में निवेश के एक समान नियम तैयार करना है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सेबी ने पिछले माह अपने बोर्ड की बैठक में दिशा-निर्देशों का मसौदा तैयार करने का फैसला किया था। यह दिशा-निर्देश विदेशी निवेश को लेकर नवंबर 2009 में गठित कार्य दल (डब्लूजीएफआईआई) के सुझावों पर आधारित होंगे।
विज्ञापन