{"_id":"df8d2c3c01054ac8cf75f800179559a8","slug":"sebi-orders-six-month-jail-for-defaulter-in-fraud-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेबी ने डिफाल्टर को छह माह के लिए भेजा जेल","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सेबी ने डिफाल्टर को छह माह के लिए भेजा जेल
एजेंसी
Updated Fri, 19 Dec 2014 09:22 AM IST
विज्ञापन
बाजार नियामक सेबी ने डिफाल्टर को जेल भेजने के अपने अधिकार का उपयोग करते हुए बृहस्पतिवार को थाणे के एक निवासी को छह माह के लिए जेल भेज दिया।
विज्ञापन
यह व्यक्ति धोखाधड़ी की गतिविधि में शामिल होने के मामले में लगाए गए 1.64 करोड़ रुपये के जुर्माने का भुगतान करने में असफल रहा था।
सेबी अधिनियम में संशोधन के जरिए सेबी को ज्यादा ताकतवर बनाए जाने के बाद यह पहला बड़ा मामला है, जिसमें बाजार नियामक ने डिफाल्टर को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन