फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Sebi notifies norms for research analysts

शेयर बाजार के रिसर्च एनालिस्ट पर सेबी ने कसी नकेल

Wed, 03 Sep 2014 08:39 AM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Wed, 03 Sep 2014 08:39 AM IST
विज्ञापन
Sebi notifies norms for research analysts

बाजार को प्रभावित करने के इरादे से जारी की जाने वाली मनमाफिक और फर्जी रिपोर्टों पर लगाम कसने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) नए नियम लागू करने की तैयारी में है। इसके तहत सेबी ने रिसर्च एनालिस्ट के लिए नए नियमों व मानकों का मसौदा (ड्राफ्ट) जारी किया है। सेबी की ओर से प्रस्तावित इन नए मानकों में रिसर्च एनालिस्ट की गतिविधियों से जुड़े हितों के टकराव को लेकर खास जोर दिया गया है।

विज्ञापन


सेबी के प्रस्तावित नए मानकों के तहत भारतीय बाजार में या भारत में सूचीबद्ध कंपनियों के लिए रिसर्च एनालिस्ट के तौर पर काम करने की इच्छुक विदेशी संस्थाओं के लिए भारत में पंजीकृत संस्था के साथ करार करना जरूरी हो जाएगा। विदेशी रिसर्च एनालिस्टों के साथ ही घरेलू एनालिस्टों पर भी नए नियमों के तहत घोषणाओं (डिस्क्लोजर) और समीक्षा के कड़े प्रावधान लागू किए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा इन नियमों के जरिए कंपनियों को छद्म तरीकों से रिसर्च एनालिस्ट जैसी सेवाएं दिए जाने पर भी नकेल कसने का सेबी का इरादा है। सेबी की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि गजट में प्रकाशित होने के 19वें दिन से यह नियम प्रभाव में आ जाएंगे। लागू होने पर इन नए नियमों को सेबी (रिसर्च एनालिस्ट) रेग्यूलेशन 2014 के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed