{"_id":"552711ebdb917f87e60cb9bffb26f59d","slug":"sebi-keen-to-implement-self-regulation-for-mutual-funds","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यूचुअल फंडों के लिए स्व नियमन के पक्ष में सेबी ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
म्यूचुअल फंडों के लिए स्व नियमन के पक्ष में सेबी
मुंबई/एजेंसी
Updated Thu, 26 Jun 2014 09:33 PM IST
विज्ञापन
बाजार नियामक सेबी ने कहा कि वह म्यूचुअल फंड उद्योग में यथाशीघ्र स्व नियमन के पक्ष में है और वह जल्द ही वितरकों तथा सलाहकारों के लिए नए नियम जारी करेगा।
विज्ञापन
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन यूके सिन्हा ने कहा कि म्यूचुअल फंड क्षेत्र में स्व नियामकीय संगठनों (एसआरओ) की मांग है और हम भी इसके पक्ष में हैं और इसके जल्द ही कार्यान्वयन की उम्मीद है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नियामक वितरकों व निवेशक सलाहकारों के लिए नियमों को अंतिम रूप दे रहा है और इन्हें शीघ्र ही जारी किया जाएगा। हालांकि, एसआरओ के विचार को अदालत में चुनौती दी गई है लेकिन उन्हें इसके कार्यान्वयन की उम्मीद है।
विज्ञापन
फाइनेंशियल प्लानिंग सुपरवाइजरी फाउंडेशन (एफपीएसएफ), जिसमें सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश बीएन श्रीकृष्णा एक निदेशक हैं, ने एसआरओ मामले में सेबी को अदालत में चुनौती दी है।
सिन्हा ने यह भी कहा कि पेंशन कोषों को म्यूचुअल फंड क्षेत्र में आना चाहिए और रीयल इस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्टों व बुनियादी ढांचे में निवेशकों के लिए भी कर लाभ की पेशकश की जानी चाहिए।