फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Sebi expects FMC merger to be completed in 6-12 months

सेबी-एफएमसी का विलय साल भर में हो जाएगा पूरा

Mon, 13 Apr 2015 10:49 AM IST
नई दिल्ली/ एजेंसी
नई दिल्ली/ एजेंसी Updated Mon, 13 Apr 2015 10:49 AM IST
विज्ञापन
Sebi expects FMC merger to be completed in 6-12 months

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने उम्मीद जताई है कि उसके साथ वायदा बाजार आयोग (एफएमसी) का विलय छह माह से एक साल के भीतर पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन


सेबी के मुताबिक विलय की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर, वित्तीय और मानव संसाधन संबंधी जरूरतों को पूरा करने की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से चल रही है। विलय के लिए मुख्य मुद्दा एफएमसी के कर्मचारियों के लिए अगले तीन-चार साल के लिए वेतन की राशि उपलब्ध कराने की है।
विज्ञापन


इस राशि से ही इन कर्मचारियों को शुरुआती दौर में वेतन दिया जाएगा, जबतक कि नया निकाय अपनी खुद की आय अर्जित करना न शुरू कर दे। गौरतलब है कि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने वित्त वर्ष 2014-15 के बजट में एमफएमसी का सेबी के साथ विलय करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने यह कदम इक्विटी और कमोडिटी बाजार के सुचारु और ज्यादा पारदर्शी ढंग से संचालन के लिए यह कदम उठाया है। बीते वर्ष एमसीएक्स एक्सचेंज का घोटाला सामने आने के बाद से ही सेबी और एफएमसी का विलय करने की मांग उठ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed