फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Sebi, exchanges tighten noose on SMS tipsters

सेबी, एक्सचेंजों ने एसएमएस टिप्स देने वालों पर कसी नकेल

Tue, 09 Dec 2014 08:59 AM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Tue, 09 Dec 2014 08:59 AM IST
विज्ञापन
Sebi, exchanges tighten noose on SMS tipsters

बाजार नियामक सेबी और स्टॉक एक्सचेंजों ने निवेशकों और आम लोगों को शेयर बाजार में भारी मुनाफा का वायदा करने वाले एसएमएस टिप्स पर लगाम लगाने के लिए पब्लिक नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) और एक्सचेंजों ने इस तरह के टिप्स देने वालों को नियंत्रित करने के लिए उन पर अपनी निगरानी बढ़ा दी है।

विज्ञापन


अधिकांश मामलों में, इस तरह के एसएमएस टिप्स देने वाली सेवाएं बाजार प्राधिकारों के पास इस तरह के ऑपरेशन के लिए पंजीकृत नहीं होती है और वह अधिकृत इकाइयां होने का गलत दावा करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बांबे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) सहित स्टॉक एक्सचेंजों के नाम का इस्तेमाल अपने संदेशों और वेबसाइट्स के लिए करती हैं। सीधे-साधे निवेशकों को ऐसी इकाइयों के चंगुल से बचाने के लिए सेबी और बीएसई व एनएसई सहित स्टॉक एक्सचेंजों ने इस तरह की धोखाधड़ी के खिलाफ सार्वजनिक नोटिस जारी किया है। 


एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि एसएमएस टिप्स का झांसा देने वाली कुछ कंपनियों के खिलाफ नियामकीय कार्रवाई शुरू की जा सकती है। जबकि, इनमें से कुछ पर सेबी शेयर बाजार में किसी भी तरह का कारोबार करने पर पहले ही रोक लगा चुका है।

अधिकारी के मुताबिक इस तरह की इकाइयों की पहचान करना मुश्किल है क्योंकि इनमें से अधिकांश एसएमएस और वेबसाइट के जरिए अपना ऑपरेशन करती हैं। इसलिए बाजार नियामक निवेशकों को इस तरह धोखाधड़ी के खिलाफ जागरूकता फैलाने पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed