{"_id":"d43f70333a7b11946d6d8c1d94efa83b","slug":"sebi-chief-uk-sinha-meets-finance-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":" वित्त मंत्री से मिले सेबी प्रमुख यूके सिन्हा ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
वित्त मंत्री से मिले सेबी प्रमुख यूके सिन्हा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 03 Jul 2014 09:05 PM IST
विज्ञापन
नरेन्द्र मोदी सरकार के दस जुलाई को पेश होने वाले पहले आम बजट से पहले बृहस्पतिवार को यहां पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के प्रमुख यूके सिन्हा ने वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की।
विज्ञापन
हालांकि बैठक में हुई बातचीत के बारे में तुरंत कुछ पता नहीं चला है। सेबी ने इससे पहले बजट में पूंजी बाजार के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए. उसके बारे में प्रस्तुतीकरण दिया था।
विज्ञापन
नियामक संस्था चाहती है कि देश के साझा कोष बाजार को प्रोत्साहित करने के लिए बजट में कदम उठाए जाने चाहिए। सेबी पूंजी बाजार के लिए मौजूदा कर ढांचे में भी बदलाव चाहती है।
विज्ञापन