{"_id":"a06fe39a-e183-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"sebi-bumper-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुला नौकरियों का पिटारा, सेबी में होंगी बंपर भर्तियां","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
खुला नौकरियों का पिटारा, सेबी में होंगी बंपर भर्तियां
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2013 06:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) देश के तेजी से बढ़ते बाजार का नियमन बेहतर ढंग से करने के लिए कमर कस रहा है।
विज्ञापन
इसके लिए सेबी अपने कर्मचारियों की संख्या में 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी करने की तैयारी में है। इस योजना के तहत आने वाले दिनों में सेबी के कर्मचारियों के संख्या हजार के करीब हो सकती है।
सेबी के एक आला अधिकारी के मुताबिक यह भर्तियां चालू वित्त वर्ष के दौरान की जा सकती हैं। सेबी में फिलहाल करीब 600 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिसे 2015-16 तक बढ़ा कर 950 करने की सिफारिश पहले ही की जा चुकी है।
विज्ञापन