फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Sebi begins recruitment drive; to hire 75 officers

सेबी में होंगी नई भर्तियां, पैकेज 11 लाख का

Mon, 05 Aug 2013 08:14 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Mon, 05 Aug 2013 08:14 PM IST
विज्ञापन
Sebi begins recruitment drive; to hire 75 officers

पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अपने कामकाज और अधिकारों के बढ़ते दायरे को देखते हुए कामकाज को सुचारु ढंग से चलाने के लिए नए अधिकारियों की भर्ती शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इसके तहत सेबी ने ग्रेड ए श्रेणी के 75 अधिकारियों की भर्ती के लिए 12 से 26 अगस्त के बीच आवेदन मंगाए हैं। ग्रेड ए के अधिकारियों के लिए सेबी ने सालाना 11 लाख का वेतन पैकेज तय किया गया है। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर इस पद पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


यूपी: बीटीसी की फीस का अब नहीं हो सकेगा गोलमाल

सेबी में अधिकारियों की यह भर्ती सरकार की ओर से उसे और अधिक अधिकार दिए जाने को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। सरकार ने भारतीय प्रतिभूति अधिनियम में संशोधन करके सेबी को पूंजी बाजार में अवैध कारोबार पर और सख्त नजर रखने के लिए व्यापक अधिकार दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सेबी देश भर में कई नए कार्यालय भी खोल रहा है। इन कार्यालयों का मुख्य मकसद आम निवेशकों को वित्तीय सेवाओं और निवेश के बारे में जागरूक करना है।


इन नए कार्यालयों के लिए भी सेबी को बड़ी संख्या में अधिकारियों व कर्मचारियों की जरूरत पड़ेगी, जिसे देखते हुए भर्ती अभियान शुरू किया गया है। वर्तमान में सेबी के देश भर में करीब 600 कर्मचारी व अधिकारी कार्यरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed