{"_id":"68586d8a-c7b9-11e2-b793-d4ae52bc57c2","slug":"sebi-asks-statement-to-sahara-investors","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारा निवेशकों से सेबी ने मांगे विवरण","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सहारा निवेशकों से सेबी ने मांगे विवरण
मुंबई/एजेंसी
Updated Tue, 28 May 2013 10:39 PM IST
विज्ञापन
सहारा समूह की दो कंपनियों के निवेशकों को उनकी रकम लौटाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए बाजार नियामक सेबी ने निवेशकों से अपनी व्यक्तिगत और निवेश संबंधी जानकारियां उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
सेबी ने निवेशकों से यह विवरण इसलिए मांगे हैं, ताकि रकम को सीधे उनके बैंक खातों में डाला जा सके। सेबी ने कहा है कि रकम वापसी के लिए बैंक खाता होना जरूरी है। जिन निवेशकों के खाते नहीं हैं, वह अनुसूचित बैंकों में खाते खुलवा लें।
विज्ञापन