फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   scooter sell increase more then bike and cars

कार और बाइक से आगे निकला स्कूटर, जानिए कैसे?

Sat, 05 Jul 2014 01:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला।
टीम डिजिटल/अमर उजाला। Updated Sat, 05 Jul 2014 01:15 PM IST
विज्ञापन
scooter sell increase more then bike and cars
महंगी बाइकों और कार के जमाने में चौंकाने वाली खबर स्कूटर से जुड़ी है। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफेक्चरिंग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक कार और मोटरबाइक की तुलना में स्कूटरों की बिक्री में एकाएक तेजी आई है।
विज्ञापन


साल 2012 और 2013 के दौरान बाइक और कार को पछाड़ कर स्कूटर ने रिकार्डतोड़ बिजनेस किया है। स्कूटर इंडस्ट्री के लिए ये एक उत्साहवर्धक दौर है।

आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल बाइक (11.71) के मुकाबले स्कूटर की बिक्री में रिकॉर्ड 34.48 फीसदी का उछाल आया है।


इस आंकड़े के तहत देखिए किस तरह स्कूटर ने बिक्री के मामले में कार और बाइक को पछाड़ दिया है।


वाहन-----------(2012)----------(2013)-----------फीसदी

कार-----------1,44132------1,48,577------------3.008 फीसदी

स्कूटर--------- 2, 65, 892-----------3,57,564-------34.48 फीसदी

बाइक----------8,81,288----------9,84,469--------- 3.06 फीसदी

स्कूटर इंडस्ट्री बोलेगी- थैंक यू लेडीज

scooter sell increase more then bike and cars
माना जा रहा है कि स्कूटर की बिक्री में तेजी की वजह महिलाओं द्वारा इसे पसंद किया जाना है। चंडीगढ़ और दिल्ली जैसे मेट्रो शहरों में औरतें स्कूटर पसंद कर रही है। दरअसल किफायती और आरामदायक सिटिंग और सामान रखने की वजह से स्कूटर औरतों और बुजुर्गों के लिए बेस्ट ऑप्शन बन गया है।

चार और पांच गियर वाली मोटरबाइक के जमाने में गियर रहित स्कूटर उन लोगों की पसंद है जिन्हें गियर पसंद नहीं। खासकर औरतों को स्कूटर ज्यादा मुफीद लग रहा है। इसके अलावा छात्र भी स्कूटर और स्कूटी को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed