{"_id":"b0f99e4a-58f3-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sbi-will-get-rupees-three-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई को मिलेंगे तीन हजार करोड़ रुपये","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एसबीआई को मिलेंगे तीन हजार करोड़ रुपये
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2013 11:27 PM IST
विज्ञापन
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक को सरकार से तीन हजार करोड़ रुपये की पूंजी सहायता मार्च तक मिल सकती है। सोमवार को यह जानकारी स्टेट बैंक के चेयरमैन प्रतीप चौधरी ने संवाददाताओं को दी। उन्होंने बताया कि मार्च के अंत तक बैंक को तीन हजार करोड़ रुपये की पूंजी सरकार से मिल सकती है।
विज्ञापन
चौधरी के अनुसार यह पूंजी राइट्स इश्यू के जरिए नहीं जुटाई जाएगी। बल्कि यह राशि शेयर के प्रीफेंशियल एलॉटमेंट के जरिए दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि बैंक ने सरकार से किसी तरह की पूंजी की मांग नहीं की है। सरकार की योजना के तहत तीन हजार करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
सार्वजनिक बैंकों को 12 हजार करोड़ रुपये की पूंजी सहायता देने का प्रावधान चालू वित्त वर्ष के लिए सरकार ने किया है। पिछले साल स्टेट बैंक में सरकार ने 7,900 करोड़ रुपये का निवेश किया था। जिसके तहत बैंक में सरकार की हिस्सेदारी 59.4 फीसदी से बढ़कर 61.58 फीसदी हो गई।
विज्ञापन