{"_id":"d4367a60252dcff5ffc81ad6dc5208e6","slug":"sbi-uninon-opposed-to-reliance-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई यूनियन ने किया रिलायंस मनी का विरोध","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एसबीआई यूनियन ने किया रिलायंस मनी का विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 10 May 2014 02:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल आर्गनाइजेशन ऑफ बैंक वर्क्स ने देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक द्वारा अपना कारोबार रिलायंस मनी को आउटसोर्स करने का विरोध किया है।
विज्ञापन
संगठन के अनुसार एसबीआई प्रबंधन ने रिलायंस मनी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के साथ ग्राहकों की पहचान करने, उनके आवेदन को स्वीकार करने, प्रोसेस करने और कलेक्शन आदि सेवाओं के लिए समझौता किया है, जो कि उचित नहीं है।
विज्ञापन
संगठन के महासचिव अश्वनी राणा द्वारा जारी पत्र के अनुसार एसबीआई प्रबंधन के इस कदम से रिलायंस मनी को एक सेवा प्रदाता होने के कारण छोटी जमाएं लेने, माइक्रो इंश्योरेंस उत्पाद बेचने जैसी बैंकिंग सेवाओं देने का अधिकार मिल जाएगा।
विज्ञापन
जो कि बिजनेस कॉरस्पॉडेट के जरिए दी जाने वाली सेवाओं से अलग होगी। एसबीआई के इस कदम का संगठन ने विरोध करने का फैसला किया है।