{"_id":"e47a667d0925d788b54bd32e8e58f4d7","slug":"sbi-profit-low-year13-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई का मुनाफा 33% घटा","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एसबीआई का मुनाफा 33% घटा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 14 Nov 2013 03:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसबीआई का मुनाफा 33% घटा
वित्त की दूसरी तिमाही में देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मुनाफा 33 फीसदी घटकर 3,072.77 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में बैक ने 4,575.31 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था।
बैंक के मुनाफे में इतनी बड़ी गिरावट भारी मात्रा में फंसे हुए कर्ज की प्रोविजनिंग किए जाने के चलते आई है। हालांकि इस दौरान बैंक की आय में इजाफा हुआ और यह सालाना आधार पर 49,917.47 करोड़ रुपये के मुकाबले 53,118.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
रुपए के गिरने से मत घबराओ, RBI गवर्नर का भरोसा
महिंद्रा का मुनाफा 9.72 फीसदी बढ़ा
महिंद्रा एंड महिंद्रा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में अपने मुनाफे में 9.72 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी ने जुलाई-सितंबर तिमाही में 989.5 करोड़ रुपये का लाभ कमायी।
विज्ञापन
टाटा स्टील को 917 करोड़ का लाभ
टाटा स्टील का बीती तिमाही में कंसॉलिडेटेड शुद्ध लाभ 916.77 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्तवर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 363.93 करोड़ रुपये का शुद्ध नुकसान हुआ था। आलोच्य तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी बढ़कर 36,644.89 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की समान तिमाही में 34,132.73 करोड़ रुपये थी।
प्रेम की दरियादिलीः दान कर दिए 8,000 करोड़
ओएनजीसी का मुनाफा तीन फीसदी बढ़ा
देश की सबसे बड़ी तेल एवं गैस उत्पादक कंपनी ओएनजीसी का चालू वित्तवर्ष की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ तीन फीसदी बढ़कर 6,063.86 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्तवर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 5,896.57 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। समीक्षाधीन जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का टर्नओवर बढ़कर 22,414.67 करोड़ रुपये हो गया।
जो पिछले साल की समान अवधि में 19,885.09 करोड़ रुपये था। कंपनी ने आलोच्य तिमाही में डीजल, कूकिंग गैस (एलपीजी) और केरोसिन पर 13,796 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी।
निर्यातकों,बैंकों की खरीद से सुधरा रुपया
छह दिन की लगातार गिरावट के बाद बुधवार को रुपये में मजबूती दिखाई दी। रुपया 41 पैसे मजबूत होकर 63.30 रुपये प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ। रुपये में यह तेजी निर्यातकों और सरकारी बैंकों द्वारा डॉलर की बिक्री किए जाने से देखने को मिली। शेयर बजार में गिरावट के बीच रुपये में कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई।
सरकारी बैंक शाखाओं में ठप हो सकते हैं कामकाज
अजमेरा का एमसीएक्स बोर्ड से इस्तीफा
कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स के कंपनी बोर्ड के एक और निदेशक पारस अजमेरा ने इस्तीफा दे दिया है। अजमेरा एमसीएक्स की प्रोमोटर फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी इंडिया लिमिटेड (एफटीआईएल) के अंतिम नॉमिनी थे। पारस अजमेरा का इस्तीफा एफटीआईएल प्रोमोटेड नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड में जारी 5,600 करोड़ रुपये के भुगतान संकट के बीच आया है।
वीसीईएस के तहत मिले 1,500 करोड़
सर्विस टैक्स एमनेस्टी स्कीम के तहत सरकार को अबतक 1,500 करोड़ रुपये की राशि मिली है। वित्त वर्ष 2013-14 के बजट में घोषित वीसीईएस के तहत 11 नवंबर तक 6,283 लोगों ने आवेदन करके सेवा कर का भुगतान किया है। इस स्कीम के तहत सरकार ने सेवा कर न भरने वाले डिफाल्टरों को बिना पेनाल्टी अपने बकाया कर का भुगतान करने का मौका दिया था।
केबीएल ने मनाया एसपीपी के साथ का जश्न
किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड (केबीएल) ने एसपीपी पंम्स के साथ दशक के साथ का जश्न मनाया है। आज से 10 साल पहले केबीएल ने एसपीपी पंम्स का अधिग्रहण किया था। इस अधिग्रहण से पहले दोनों कंपनियों के बीच करीब चार दशक तक कारोबारी संबंध था। इस जश्न में एसपीपी पंम्स के सभी कर्मचारियों नें हिस्सा लिया। एसपीपी पंम्स के साथ केबीएल ने यूके और यूएसए में अपने कारोबार में विस्तार किया है। कंपनी ने भारत सरकार को बतौर आयकर 15 लाख पाउंड का योगदान किया है।
महंगाई डायनः खाने-पीने की चीजें और महंगी हुईं
एनएसईएल मामले में 100 प्रॉपर्टी अटैच
एनएसईएल में हुए 5,600 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच में मुंबई पुलिस ने अभी तक 100 प्रॉपर्टी को अटैच किया है। जांच में कुल 166 प्रॉपर्टी शामिल हैं जिनमें से 100 को अटैच किया गया है। इसके अलावा एक्सचेंज के पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों के सात फ्लैट भी अटैच किए गए हैं।
सहारा क्वालिटी मोबाइल शॉप लांच
नई दिल्ली। सहारा क्यू शॉप ने एक अन्य रिटेलिंग और वितरण चैनल क्वालिटी मोबाइल शॉप की शुरूआत की है। इसके द्वारा वह 13 राज्यों के 425 शहरों में 1057 एक्सक्लूसिव स्टोर्स में पकड़ को विस्तार देगी। इसके माध्यम से कंपनी दूसरे और तीसरे टियर के शहरों और दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में अपने उत्पादों की पहुंच बढ़ाएगी। पहले चरण में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और बिहार के लिए 181 वैन उतारे गए।