{"_id":"e392050777a185b255dce4da22f42ac2","slug":"sbi-online-loan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एसबीआई से मिलेगा ऑनलाइन कर्ज","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
अब एसबीआई से मिलेगा ऑनलाइन कर्ज
प्रशांत श्रीवास्तव/नई दिल्ली
Updated Sun, 17 Nov 2013 09:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब आप देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक से होम लोन और कार लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बैंक के इस कदम से आपके लिए एसबीआई से होम लोन और कार लोन कहीं आसान हो सकेगा। साथ ही कर्ज भी पहले से कहीं कम समय में मिल सकेगा।
विज्ञापन
एसबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार नई चेयरपर्सन अरूंधती भट्टाचार्य का जोर इस बात पर है कि ग्राहकों के लिए बैंकिंग सेवाएं ज्यादा से ज्यादा आसान हो सकें। इसी के तहत बैंक ने अब होम लोन और कार लोन के आवेदन को ऑनलाइन मंजूरी देने की तैयारी की है।
विज्ञापन
आवेदक बैंक की वेबसाइट पर जाकर होम लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। जहां उन्हें अपने संबंध में जानकारी देने के अलावा प्रॉपर्टी की जानकारी देनी होगी। इसके अलावा आवेदक को अपनी सालाना आय और कर्ज की अवधि का उल्लेख करना होगा।
विज्ञापन
बैंक ने कार लोन के लिए भी यही प्रक्रिया शुरू की है। बैंक ने अभी दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा और केरल के लिए अलग ऑनलाइन आवेदन फार्म का विकल्प दिया है। जबकि देश के दूसरे हिस्सों के लिए अलग फार्म का विकल्प मौजूद है।
अधिकारी के अनुसार अभी बैंक शुरूआती तौर पर इसका परीक्षण कर रहा है। बाद में सभी जगह के लिए एक ही तरह का फार्म भी ऑनलाइन उपलब्ध होगा।