{"_id":"f3497b6c9c6e64aa6ed06f941315554c","slug":"sbi-now-reach-on-numer-one-rank-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी बैंकों को पछाड़ कर ये बैंक बना 'नंबर-वन'","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सभी बैंकों को पछाड़ कर ये बैंक बना 'नंबर-वन'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 19 Sep 2014 10:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) मोबाइल बैंकिंग सेवा के मामले में सबसे आगे रहा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक एसबीआई के मोबाइल बैंकिंग इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों की संख्या 1.15 करोड़ से अधिक है।
विज्ञापन
आंकड़ों के मुताबिक देश में मोबाइल बैंकिंग के बाजार में एसबीआई की हिस्सेदारी 50 फीसदी से अधिक की है। हालांकि मोबाइल बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों का अनुपात एसबीआई के कुल खुदरा ग्राहकों की संख्या के हिसाब से 4.5 फीसदी ही है।
विज्ञापन
बैंक को उम्मीद है कि अगले दो साल में उसके 10 से 12 फीसदी खुदरा ग्राहक मोबाइल बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल करने लगेंगे। अगले पांच वर्ष में इनके 30 से 35 फीसदी के स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
एसबीआई की चेयरपर्सन अरुंधति राय का कहना है कि देश में मोबाइल बैंकिंग की सेवाएं अभी शुरुआती दौर में हैं। लोगों में इसकी जानकारी बढ़ने पर मोबाइल बैंकिंग की लोकप्रियता काफी तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। इससे बैंकों के कामकाज और हमारी बैंकिंग प्रणली में भी तेजी आएगी।