{"_id":"bd4fed80-296d-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sbi-likely-to-reduce-interest-rates-on-loan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज सस्ता कर सकता है एसबीआई","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
कर्ज सस्ता कर सकता है एसबीआई
गुड़गांव/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 08 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक से लोन लेने वाले ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। एसबीआई के चेयरमैन प्रतीप चौधरी का कहना है कि बैंक की संपत्ति देनदारी समिति की हालिया बैठक में दरें नहीं घटाई गई थी। हालांकि इसकी संभावना अभी भी है कि अगले दो-तीन सप्ताह में कर्ज दरों में बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन
यहां विश्व आर्थिक मंच सम्मेलन में भारत शिखर सम्मेलन के दौरान चौधरी ने कहा कि इसकी संभावना बनी हुई है कि अगले दो-तीन सप्ताह में कर्ज दरों में बदलाव किया जा सकता है। विश्लेषकों का कहना है कि बैंक होम, ऑटो और पर्सनल लोन के ब्याज दरों में कमी कर सकता है। बैंक ने पिछली बार सितंबर में ब्याज दरें घटाई थी।
विज्ञापन
