{"_id":"c0cfa3d32af87005516c0ec09ae6b85f","slug":"sbi-launches-hindi-mobile-app-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई ने लॉन्च किया मोबाइल ऐप का हिन्दी वर्जन","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एसबीआई ने लॉन्च किया मोबाइल ऐप का हिन्दी वर्जन
मुंबई/एजेंसी
Updated Thu, 14 Aug 2014 09:02 AM IST
विज्ञापन
सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बडे़ बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने मोबाइल एप्लीकेशन ‘स्टेट बैंक एनीवेयर’ का हिन्दी संस्कारण पेश किया है।
बैंक ने बताया है कि ग्राहक इसके जरिये अपने खातों के बारे में चार प्रकार की जानकारी हासिल कर सकते हैं। इनमें खाते में लेन-देन, जमा, लोन और पीपीएफ के अलावा खाते के बारे में विस्तृत जानकारी और अंतिम दस ट्रांजेक्शन सहित मिनी स्टेटमेंट देख सकते हैं।
इसके अलावा ग्राहक स्टेट बैंक के अलावा अन्य बैंकों में भी राशि ट्रांसफर कर सकेंगे। इसके अलावा ग्राहक इसके जरिए अपने मोबाइल या डीटीएच सेवाओं को भी रिचार्ज कर सकेंगे। एसबीआई ने इस ऐप का अंग्रेजी संस्करण मार्च में पेश किया था।