एसबीआई ने लांच की डिजिटल शाखा
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने युवाओं को लुभाने के लिए देशभर में छह डिजिटल शाखाओं की शुरुआत की है। कंपनी ने इसके तहत नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, बंगलूरू में शाखाएं खोली हैं।
डिजिटल शाखा के जरिए ग्राहक तुरंत अपना बैंक खाता खोल सकेंगे। इसके तहत पर्सनलाइज्ड डेबिट कार्ड, होम लोन, कार लोन और एजुकेशन लोन की तुरंत स्वीकृति आदि की सुविधा ग्राहकों को मिलेगी।
वित्त मंत्री अरूण जेटली ने किया उद्घाटन
मंगलवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दिल्ली में एसबीआई की डिजिटल शाखा एसबीआई इन टच का उद्घाटन किया।
इस मौके पर एसबीआई की चेयरमैन अरुंधती भट्टाचार्य ने कहा कि आज 25 साल से कम की आबादी पूरे देश की जनसंख्या में 50 फीसदी हिस्सा रखती है।
ऐसे में डिजिटल डिमांड तेजी से बढ़ेगी। भारतीय बैंकों को ग्राहकों की उस जरूरत पूरा करने के लिए कदम उठाने होंगे।