फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   SBI, ICICI, HDFC Bank cut rates, EMIs set to fall

लंबे इंतजार के बाद आ रहा है ईएमआई में राहत का दौर

Wed, 08 Apr 2015 09:26 PM IST
नई दिल्ली/ एजेंसी
नई दिल्ली/ एजेंसी Updated Wed, 08 Apr 2015 09:26 PM IST
विज्ञापन
SBI, ICICI, HDFC Bank cut rates, EMIs set to fall

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एचडीएफीसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक द्वारा मंगलवार को लोन की दरों में कटौती किए जाने के बाद देश में निजी क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े बैंक एक्सिस बैंक ने भी लोन सस्ता कर दिया है। एक्सिस बैंक ने बुधवार को अपनी आधार दर में 0.20 फीसदी की कटौती करके इसे 9.95 फीसदी कर दिया है। नई आधार दर 13 अप्रैल से प्रभावी होगी। अब तक बैंक की आधार दर 10.15 फीसदी थी।

विज्ञापन


लोन की ब्याज दरें घटाने को लेकर मौद्रिक समीक्षा पेश करने के बाद रिजर्व बैंक गवर्नर रघुराम राजन के सख्त बयान के बाद सरकारी और निजी दोनों ही क्षेत्रों के बैंकों द्वारा लोन की ब्याज दरों में कटौती किए जाने से अब ग्राहकों के लिए ईएमआई का बोझ घटने का रास्ता खुल गया है। हालांकि यह राहत फिलहाल मामूली ही होगी, क्योंकि बैंकों ने लोन की ब्याज दरों में महज 0.10 फीसदी से चौथाई फीसदी (0.25) की ही कटौती करने की घोषणा की है। बहरहाल इस छोटी राहत ने भी लोगों में सस्ते कर्ज के दौर की वापसी को लेकर उम्मीद जरूर जगा दी है, क्योंकि लोन की दरों में बैंकों की ओर से यह कटौती एक साल से भी ज्यादा समय गुजरने के बाद की गई है।
विज्ञापन


ताजा दौर में की गई कटौतियों में ब्याज दर में सबसे ज्यादा 0.25 फीसदी की कमी देश में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े आईसीआईसीआई बैंक ने की है, जबकि सबसे पहले कटौती की घोषणा करने वाला एसबीआई रहा। हालांकि एसबीआई ने लोन की आधार दर महज 0.10 फीसदी घटाई है। बड़े बैंकों द्वारा दरें घटाने के बाद कुछ अपेक्षाकृत छोटे बैंकों ने भी इस ओर कदम बढ़ाया है। इनमें लक्ष्मी विलास बैंक ने अपनी आधार दर 0.15 फीसदी घटाकर 11.10 फीसदी कर दी है। यह 14 अप्रैल से लागू हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed